कुछ फिल्में होती हैं जो साधारण सी लगने के बाद भी अपने चंद दृश्यों से असाधारण बन जाती हैं। मटरू की बिजली का मंडोला एक ऐसी फिल्म है जिसे हम उदारीकरण की आलोचना के साहसिक फ्रेम से बाहर निकल कर भी देख सकते हैं। तब जब एक फिल्मकार अपने कैमरे से उन दृश्यों को रच देता है जो हमारे अंतर्विरोधों को सहलाने लगते हैं। पंकज कपूर का किरदार जब शबाना आज़मी के साथ अपने सपने को बयां करने लगता है तब विशाल भारद्वाज का सिनेमा सचमुच कलात्मक अभिव्यक्ति की ऊंचाई को स्पर्श करने लगता है। मंडोला अपने ख्वाब का एक ऐसा संसार रचने लगता है जिसे सिनेमा के आम दर्शक की मनोवृत्ति से आप स्वीकार नहीं कर पाते। कई लोगों को उस प्रसंग पर सिनेमा हाल में भकुआए यानी भौंचक्क देखा। जब पंकज कपूर अपने सपने को बयां कर रहे होते हैं औऱ पर्दे पर दैत्याकार मशीने चलने लगती हैं, बड़ी बड़ी चिमनियों से धुआं फैलकर आसमान में छाने लगता है। विशालकाय क्रेन घूमने लगती हैं। खेती की ज़मीन बड़े बड़े गड्ढे में बदल जाती है जिसे विशालकाय इमारतों की बुनियाद से भरा जा रहा है। विशाल अपने बादलों को कथार्सिस के रूप से में रच देते हैं। वो सामान्य बादल नहीं हैं। शबाना को मंडोला के सपने में झूम जाना और फिर बादलों का बरसना। एक दर्शक के रूप में जैसे ही मंडोला के सपने में खो कर सहमने का मन करता है, बादल बरस जाते हैं और रोने कोई और लगता है। दरअसल किसान के पास सपने भी नहीं हैं। वही बादल जो बरस कर उसकी फसलों को लहलहा देते हैं,दूसरी बार बरस कर इस तरह से बर्बाद कर देते हैं कि उसका माओ के नेतृत्व से भरोसा ही उठ जाता है। तब लगता है कि मंडोला ठीक ही इस सपने की शुरूआत कुछ इस तरह से करता है कि जब भी मैं इन बदसूरत खेतों में बदमस्त फसलों को लहलहाते देखता हूं.....
फिल्म ऊब भी पैदा करती है। यूएफओ वाली ऊब। लेकिन बिना FARCE और BIZZAR प्रसंगों के इस विषय को कैसे डील किया जा सकता था। विशाल शायद वही कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण की समस्या को मीडिया जिस तरह से देखता है एक फिल्मकार उसके विद्रूप को पेश करने के लिए और क्या कर सकता था। रिपोर्टर पल्प टेलीविजन का लिलपोर्टर लगता है। वो एक हवाई दुर्घटना को यूएफओ समझाने लगता है। मैं कई बार सोचता रहा कि विशाल भारद्वाज जैसा प्रतिभाशाली निर्देशक क्या सोच रहा होगा, इस कमज़ोर से लगने वाले दृश्य को रचने के लिए । शायद विशाल ऐसे प्रसंगों और विकास में मीडिया के अंधविश्वास को दिखाने के लिए मौजूद सभी फ्रेम से बाहर निकल जाना चाहते थे । बार बार लगा कि रात में हवाई जहाज़ उड़ाने का प्रसंग किसी घटिया लाफ्टर चैलेंज का लतीफा है जिसे देखते हाल से बाहर जाने की बेचैनी होने लगती है मगर जिस तरह से हम विकास को लेकर सोचने लगे हैं उसमें यूएफओ वाला भाव तो है ही। वर्ना दूसरा भाव है जो आलोचना तो करता है मगर विकल्प नहीं दे पाता।
यह दूसरा भाव है जब भैंसे माओ माओ बोलने लगती हैं। यहां विशाल भारद्वाज सिर्फ उदारीकरण के आलोचक की भूमिका से निकल कर इसकी आलोचना की कापीराइट रखने वाले कम्युनिस्ट आंदोलनों की नाकामी को भी रच देते हैं। उनके पास जो समझ है उसके फ्रेम में माओ किसी दूत से कम नहीं है। वो एक रहस्यमयी दूत है जो आकाशवाणी से उतरता है और अपने फरमानों के साथ पेड़ पर लहरा रहा होता है। माओ अपनी बात किसी और से बुलवा रहा है। मधुमक्खी वाले प्रसंग को दोबारा से देखिये। मटरू लाल रूमाल में चेहरा छुपाए हैं और नसीबन बोल रही है। मटरू जो भी बोलता है नसीबन दोहराने लगती है। क्या हमारे कम्युनिस्ट नसीबन हैं? क्या उनकी उपलब्धि और गंभीरता नसीबन की हैरानी वाले भाव से कुछ ज्यादा नहीं कि चल इस टोली में शामिल होते हैं और देखते हैं कि अब क्या होगा। लेकिन एक बारिश और गेंहूं की बर्बादी से माओ का भूत उतर जाता है। जेएनयू में बीड़ी पीने का संस्मरण और कम्युनिस्ट होने का ख्याल शक्ति भोग के दफ्तर के भीतर एक्टिविज्म के तमाम अनुभवों पर सवाल करता है। विशाल के पास कोई जवाब नहीं है इसलिए वो हर सवाल को हास्य प्रसंग में बदल देते हैं। हंसो और देखो की ये हमारी समस्या है और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
तभी वो मंडोला के भीतर ही कम्युनिस्ट ढूंढने की संभावना को तलाशने लगते हैं। क्या ऐसा हो सकता है कि कभी उद्योगपति ही कम्युनिस्ट जैसा हो जाए। वो किस स्थिति में ऐसा हो सकता है और होगा भी तो कैसा लगेगा, इस पहलु के बारे में विशाल ने ज़रूर सोचा होगा तभी गुलाबो की कल्पना साकार होती है। नशे में ही कोई उद्योगपति कम्युनिस्ट ख्याल का हो सकता है, होश आते ही वो सपना देखने लगता है। माल का सपना, बड़ी इमारतों और फैक्ट्रियों का सपना। भैंस का गुलाबी होना उस ख्वाब के गुलाबी होने जैसा है जो कभी हकीकत में होगा नहीं। सेज़ स्पेशल इकोनोमिक ज़ोन की कथा और उत्तर कथा को विशाल हर तरह के फ्रेम से बाहर निकाल कर एक हवेली की बालकनी में पटक देना चाहते हैं। मंडोला की बिजली और अफ्रीका से लाए गए गुलाम। कई बार लगेगा कि इनका क्या रोल है। पर विकास के नाम पर जिस तरह अनाप शनाप आइडिया लाये जा रहे हैं जिनका हमारी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है,उसे पेश करने के लिए एक अच्छी तरीका था। दर्शकों को पसंद आया कि नहीं यह अलग मसला है।
हर किरदार अपनी स्थिति में फंसा हुआ है। शराब ही है जो हर किरदार को फंसी हुई स्थिति से निकालती है। हमारे गांव और किसान भी फंसे हुए हैं जो कभी निकल नहीं पाते हैं। अपनी ज़मीन हार ही जाते हैं। तब शायद शेक्सपीयर बचाव में आते हैं। मार्क्स नहीं। शायद वो मेरठ का स्वीमिंग पुल है। अगर है तो उसे मैंने भी शूट किया है । फिर भी उस स्वीमिंग पुल के भीतर मटरू और बिजली के बीच जो कुछ भी होता है, वो आर्तनाद है। अंतर्मन की चित्कार। हमारा प्रेम भी आर्थिक नीतियों के बीच घट रहा है और फंसा हुआ है। इसीलिए फिल्म ऊब पैदा करती होगी। क्योंकि कहानी सीधे सपाट फ्रेम वर्क की नहीं है। हीरो है जो हीरो की तरह नहीं है। तभी तो मंडोला बार बार कहता है मैं जैसा दिखता हूं वैसे हूं नहीं। इसमें कोई हीरो नहीं, कोई खलनायक नहीं है।
हां जब रात को किसान गोबर बम बनाकर हमला करते हैं तब वो सीन जीत के भाव से भर देती है। विशाल अंत अंत तक उनकी एकता पर ही भरोसा करते हैं। वो एक होकर अपनी जमीन हार जाते हैं और वो एक होकर अपनी ज़मीन जीत भी लेते हैं। गोबर बम से हमले का दृश्य वो क्रिटिक है जिसे मुख्य धारा की मीडिया भी पेश नहीं कर पाई। दरअसल मुख्यधारा की मीडिया ने कभी उदारीकरण पर इस तरह से सवाल ही नहीं किया है। सिनेमा कर रहा है जिसे आप शंघाई में भी देख सकते हैं और जिसे आप कई अन्य फिल्मों में भी देख सकते हैं।
यह फिल्म भी राजनीतिक है। वर्ना शबाना आज़मी यह न कहती कि मेरे सपनों का लोकपाल। क्या दृश्य और संवाद अनायास आया? दिल्ली में तुम्हारी गर्लफ्रैंड है, बिजली के इस सवाल पर मटरू का जवाब अनायास आ गया कि शीला दीक्षित है, मैंने शेक्सपीयर को पढ़ा ही नहीं तो मालूम नहीं कि उनकी कथाओं का क्या योगदान है और कैसे उन कथाओं का फिल्म में रूपांतरण किया गया है पर जब मंडोला नेता जनता जनता नेता,नेता जनता, जनता जनता, नेता नेता का खेल खेलने लगते हैं तो दहाड़ मार कर रोने का मन करता है। शबाना का वो संवाद याद आ जाता है कि देश की प्रगति की बात करो। अपनी बात मत करो। जबकि देश की प्रगति शबाना और मंडोला के क्रूर सपनों के बीच कहीं फंसी हुई है। जिससे कभी नेता खेलता है तो कभी नेता के साथ जनता खेलती है। इसीलिए मटरू की बिजली का मंडोला साधारण होते हुए भी असाधारण फिल्म है। मुझे लगी जिन्हें बकवास लगी वो अभी नेता जनता जनता नेता खेल रहे हैं, उनके इरादे का सम्मान किया जाना चाहिए और एक फिल्मकार को यह छूट देनी चाहिए कि वो हर आलोचना को पहले से तय विचारधारा के पैमानों से नहीं दर्शाएगा, बल्कि उसे नई ज़मीन खोजने की तड़प में ड्राई डे के दिन लिमोज़िने से दारू के ठेके को धक्का मारना ही होगा। तभी वो शराब और बैंड बाजे के साथ उन फ्रेम या सांचे से मुक्त होने का जश्न मना सकेगा जिसमें हम सब कैद हैं। जिन लोगों ने मटरू की बिजली का मंडोला नहीं देखा या नहीं झेला उनका शुक्रिया। विशाल भारद्वाज की यह सबसे अच्छी फिल्म है।
पल्प फिक्शन से पल्प टेलीविज़न तक
न्यूज़ चैनल अपने आस पास के माध्यमों के दबाव में काम करने वाले माध्यम के रूप में नज़र आने लगे हैं। इनका अपना कोई चरित्र नहीं रहा है। गैंग रेप मामले में ही न्यूज़ चैनलों में अभियान का भाव तब आया जब अठारह दिसंबर की सुबह अखबारों में इस खबर को प्रमुखता से छापा गया। उसके पहले हिन्दी चैनलों में यह खबर प्रमुखता से थी मगर अभियान के शक्ल में नहीं। यह ज़रूर है कि एक चैनल ने सत्रह की रात अपनी सारी महिला पत्रकारों को रात वाली सड़क पर भेज दिया कि वे सुरक्षित महसूस करती हैं या नहीं लेकिन इस बार टीवी को आंदोलित करने में प्रिंट की भूमिका को भी देखा जाना चाहिए। उसके बाद या उसके साथ साथ सोशल मीडिया आ गया और फिर सोशल मीडिया से सारी बातें घूम कर टीवी में पहुंचने लगीं। एक सर्किल बन गया बल्कि आज कल ऐसे मुद्दों पर इस तरह का सर्किल जल्दी बन जाता है। कुछ अखबार हैं जो बचे हुए हैं पर ज्यादातर अखबार भी सोशल से लेकर वोकल मीडिया की भूमिका में आने लगे हैं। टीवी के कई संपादक सोशल मीडिया के दबाव को स्वीकार करते हुए मिल जायेंगे। जैसे ही सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट की घोषणा की वैसे ही एक बड़े संपादक ने ट्विट किया कि गैंगरेप की खबरें पहले चलेंगी और सचिन की बाद में। इसी क्रम में इसी सोशल मीडिया पर मौजूद दक्षिणपंथी टीवी की आलोचना करने लगे कि ओवैसी की खबर सिकुलर मीडिया जानबूझ कर नहीं दिखा रहा है। चौबीस दिसंबर का भाषण अभी तक नहीं दिखाया जबकि सबको मालूम है कि उस दिन टीवी दिल्ली गैंगरेप के मामले में डूबा हुआ था लेकिन दक्षिणपंथी सोशल मीडिया के दबाव में कई चैनल जल्दी आ गए और गैंगरेप की ख़बरें छोड़ ओवैसी के पीछे पड़ गए। वैसे यह खबर भी कम महत्वपूर्ण नहीं थी, चर्चा करनी ही चाहिए थी लेकिन तब सिर्फ यही खबर क्यों। सचिन तेंदुलकर वाली खबर क्यों नहीं। वो किस मामले में कम महत्वपूर्ण था। अलग अलग सामाजिक समूहों के दबाव में टेलीविज़न दायें बायें होने लगा है। इसी बहाने कुछ मुद्दे पर सरकार को भी चेतना पड़ा। ज़ाहिर है टेलीविजन का इकलौता प्रभुत्व और प्रभाव खत्म हो गया है। ख़ैर।
गैंगरेप मामले मे रिपोर्टिंग कैसी हुई इस पर आने से पहले कुछ बात कहना चाहता हूं। जैसे पल्प फिक्शन होता है वैसे ही पल्प टेलीविजन होता है। भारत में ये पल्प टेलीविज़न का दौर है। पहले आप यह बात हिन्दी न्यूज़ चैनलों के बारे में यह बात कह सकते थे लेकिन अब इंग्लिश चैनल भी यही हो गए हैं। भाषा,प्रस्तुति और प्रोग्राम के मामले में हिन्दी इंगलिस चैनलों का अंतर पहले से कहीं ज्यादा कम हो गया है। हिन्दी और इंग्लिश चैनलों पर ज़्यादतर बहसिया फार्मेट के ही कार्यक्रम चल रहे हैं। पल्प को हिन्दी में लुग्दी कहते हैं । बहुत लोग मुझसे पूछते हैं कि आप चैनल को लैनल क्यों कहते हैं तो मैं लुग्दी से लैनल बनाकर लैनल बोलता हूं। इसका मतलब यह नहीं कि जो पल्प है वो खराब ही है या उसकी लोकप्रियता कम है। बस उसके पेश करने की शैली का मूल्यांकन या विश्लेषण मीडिया के पारंपरिक मानकों से नहीं किया जा सकता । चैनलों की भाषा,संगीत और तस्वीर पर बालीवुड की भाषा और बहुत हद तक हिन्दी डिपार्टमेंट की दी हुई ललित निबंधीय हिन्दी का बहुत प्रभाव है मगर लुग्दी टच होने के कारण मैं चैनलों की हिन्दी को लिन्दी बोलता हूं। तो लिन्दी लैनल और इंग्लिश वाले इन्दी लैनल। क्योंकि अब इंग्लिश बोलने का टोन भी हिन्दी जैसा हो गया है। इसका मतलब यह नहीं कि टीवी पर अच्छी पत्रकारिता नहीं होती है, वो भी होती है और वो कभी कभी पल्प टेलिविजन के दायरे में भी होती है। गैंग रेप मामले में भी बहुत कुछ अच्छा भी हो गया। अंदाज़ी टक्कर में। शैलियों पर बालीवुड और हिन्दी डिपार्टमेंट की हिन्दी के अलावा एक और प्रभाव है टीवी पर । वो है मेरठ माइंडसेट का। हर कहानी को रहस्य और रोमांच में लपेट कर मनोहरकथा की तरह पेश करना। जैसे जाग गया देश, मां कसम बदलेगा हिन्दुस्तान, चीख नहीं जाएगी बेकार, मैं लड़की हूं। इस तरह के शीर्षक और वायस ओवर आपको सुनाई देंगे। सिर्फ गैंग रेप ही नहीं ऐसे किसी भी मामले में जिसे लेकर सोशल मीडिया से भरम फैलता है कि पब्लिक यही सोचती है तो उसकी सोच में बड़े पैमाने पर गाजे बाजे के साथ घुस चला जाए। लैनलों में जो संगीत का इस्तमाल होता है उसका अलग से अध्ययन किया जाना चाहिए। इसका ज्ञान मुझे कम है। सरसरी तौर पर लगता है कि रेप और डार्क सीन या रेघाने वाली आ आ की ध्वनियों का असर दिखता है। अब यह अलग सवाल है कि इसे व्यक्त करने का दूसरा बेहतर फार्मेट क्या हो सकता था, तो जो नहीं है और जो नहीं हुआ उस पर क्यों बात करें, जो हो रहा है उसकी कमेंटरी तो कर ही सकते हैं।
लैनलों ने जो अभिव्यक्ति के लिए जो फार्मेट गढ़े थे उसका त्याग कर दिया है। स्टोरी टेलिंग की जगह स्टेटस अपटेडिंग हो गई है। लैनल सोशल मीडिया का एक्सटेंशन हो गया है । इसकी समस्या यह है कि अखबार की तुलना में स्पीड की दावेदारी सोशल मीडिया ने खत्म कर दी है। ऐसे मौकों पर न्यूज रूम ध्वस्त हो जाते हैं। न्यूज रूम का पूरा ढांचा ध्वस्त हो जाता है। अमिताभ बच्चन कबीर बेदी, किरण बेदी और राहुल बोस जैसों के ट्विट से शुरू होता है और लैनलों पर घटना को लेकर पूरा माहौल बन जाता है। टीवी अपनी खोजी और गढ़ी हुई खबरों की अनुकृति कम करता है। कुल मिलाकर चैनलों का ट्विटराइजेशन यानी ट्वीटरीकरण हो गया है। स्क्रीन पर चौबीस घंटे बक्से बने होते हैं उसमें लोग बोल रहे होते हैं। ट्विटर या फेसबुक की तरह। आयें बायें सायं। गैंगरेप की घटना के बाद टीवी भी सोशल मीडिया का एक्सटेंशन बन गया। आप कह सकते हैं कि रायसीना हिल्स का विस्तार बन गया। जिस तरह सोशल मीडिया में बाते होती हैं उसी तरह से टीवी में होने लगी। एक टीवी पर एक लड़की को बास्टर्ड बोलते सुना। खुद मेरे शो में कुछ लोग अनाप शनाप शब्दों का इस्तमाल कर गए। स्मृति ईरानी और संजय निरुपम का प्रसंग को ट्वीटरीकरण के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। यह टीवी की नहीं, सोशल मीडिया की अभिव्यक्ति है। ट्वीटर और फेसबुक अकाउंट से ओपिनियन और सवाल लिये जाने लगे। खाताधारियों को बुलाया जाने लगा। आप ध्यान से देखिये, लैनल सोशल मीडिया की अभिव्यक्ति के माध्यम बन गए हैं। कम से कम ऐसे मौकों पर तो बन ही जाते हैं। स्क्रीन पर बगल में तस्वीर चल रही है लेकिन सब अपने अपने दिमाग के हिसाब से बोलते जा रहे हैं। कोई परंपरा की बात कर रहा है, भारतीय मूल्यों की बात कर रहा है तो कोई पाश्चात्य मूल्यों को दोष दे रहा है। अनियंत्रित गुस्सा, गाली सब प्रसारित हो रहा है। इससे क्या हुआ कि मेन स्ट्रीम मीडिया का जो अंग था टीवी उसका मार्जिनलाइजेशन होने लगा। वैसे तो सारे मीडिया अब सोशल मीडिया पर है इसलिए सोशल मीडिया ही मेनस्ट्रीम मीडिया है। एंकर लिंक से लेकर पीटूसी तक सब सोशल मीडिया के रिफ्लेशक्शन लगते हैं। इसमें आप हिन्दी और इंगलिस चैनलों में अंतर नहीं कर सकते हैं। जनमत के नाम पर हर तरह के मत हैं। बस हंगामे की शक्ल होनी चाहिए। इस काम में कई ऐसे मुद्दे ज़रूर आए जिनसे सरकार की शिथिलता टूटी है। यह भी देखना चाहिए। टीवी के सोशल मीडिया में बदलने से,उसके रायसीना में बदलने से बहुत फर्क आ रहा है। यह एक तरह का एक्टिविज्म है जर्नलिज्म नहीं है। उसमें भी खास तरह का एक्टिविज़्म है। इंटरनेट की धड़कन से टेलीविज़न चल रहा है न कि संपादक पत्रकार की हरकतों से।
तो हम दिल्ली गैंगरेप मामले में सिर्फ रिपोर्ट नहीं कर रहे थे। हम बहाव में बह रहे थे। चैनल जल्दी ही अपनी बनाई हुई कैटगरी से आज़ाद हो गए। तभी ल्यूटियन ज़ोन के कई बड़े पत्रकार इस बात से हैरान थे कि ये रायसीना तक कैसे जा सकते हैं, कैसे प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिलने की बात कर सकते हैं, हमें तो इंटरव्यू मिलता नहीं, इन्हें प्रक्रिया प्रोटोकोल नहीं मालूम है। पीएम सिर्फ विदेश यात्रा से लौटते वक्त अपने प्लेन में मीडिया से बात करते हैं। वो या तो ऐसी बातें कह रहे थे या फिर इन बातों की पृष्ठभूमि में भीड़ की आलोचना करने लगे। उन्हें लगा कि ल्युटियन ज़ोन तो प्रोटेक्टेड जोन है यहां कैसे लोग आ सकते हैं वो भी बिना नेता के, वो भी बिना गरीब हुए, किसान हुए। अभिजित मुखर्जी ने तो बाद में डेंटेट पेंटेड की बात कही लेकिन इस भीड़ को कमोबेश इन्हीं शब्दों में पहले से भी खारिज किया जा रहा था। हो सकता है कि ये आलोचनाएं सही हो मगर ल्युटियन कंफर्ट ज़ोन में सिस्टम का पार्ट बन चुके या सिस्टम की आदतों को आत्मसात यानी इंटरनलाइज कर चुके कई बड़े पत्रकारों ने संदेह की नज़र से देखा। यह भी एक कारण तो था ही।
अब इस बहस में अखबार की रिपोर्टिंग को भी लाना चाहिए लेकिन वो मेरा विषय नहीं है। उनकी भाषा और प्रस्तुति पर भी बात होनी चाहिए जो हम नहीं करते हैं। लैनलों की रिपोर्टिंग नीयत में सही थी । वो आजकल चालाक नेता की तरह जनभावना भांप लेते हैं और बयान देने की तर्ज पर अभियान चलाने लगते हैं। वो तो इसी भाव में रिपोर्ट कर रहे थे कि जैसे आंदोलन के साथ हैं। इस जनाक्रोश के साथ हैं लेकिन जो रिपोर्टिंग हो रही थी और जिस शैली में हो रही थी वो अपने आप में समस्याग्रस्त (प्रोब्लेमेटिक) है। आप उस टीवी से अचानक नारीवादी होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, जो चार महीने पहले करवां चौथ के मौके पर अपने डिबेट के एक बक्से में चांद को लाइव काट कर रखे हुए था। महिला एंकर तक करवां चौथिया लिबास या भाव में डूबी हुईं थीं। बता रही थीं कि करवां चौथ कैसे करें । टीवी तो भारतीय पंरपरा में नारी के गुण कर्तव्य और अवधारणाओं को इन त्योहारों के कवरेज से गढ़ता चलता है। कभी तो उसने सवाल नहीं किया कि देवी रूप का क्या मतलब है। तो वो रायसीना या जंतर मंतर से अपनी रिपोर्टिंग में देवी के रूप की कैसे आलोचना कर सकता है। बल्कि एंकर से लेकर रिपोर्टर तक की बातों में इस तरह की पंक्तियां आ रही थीं। जिस देश में देवी को पूजा जाता है उस देश में कैसे हो गया। ये भाव था। वही मानव संसाधन जो साल भर घोर पारंपरिक या कई मामलों में स्त्री विरोधी छवियों को गढ़ता है उसी को आप चार दिनों में नारीवादी मूल्यों के प्रति सचेत कैसे बना देंगे। यह ज्यादती होगी।
तो टीवी के पास कोई अपनी भाषा तो नहीं थी। उसके पास अपनी कोई छवि नहीं है। इतनी आलोचना होने के बाद सभी लैनलों पर एक शर्मसार बैठी हुई, सिसकती हुई नारी के ही ग्राफिक्स चल रहे हैं। सिलुएट के अंधेरे में गुम नारी की तस्वीर है। जैसे ही तीन मंत्रियों ने तीन बेटी होने की बात की एक चैनल पर स्टोरी ने क्लास वार के रूप में टर्न ले लिया। आपकी तीन बेटिया हर वक्त सलामी के पहरे में रहती होंगी, क्या वो ऐसे सुनसान बस स्टैंड पर जाती होंगी, बिना जाने कि उनकी क्या स्थिति है,लेकिन रिपोर्टर उनकी विशिष्टता को चुनौती देने लगा। थोड़ी देर के लिए वर्ग युद्ध छिड़ गया। बाद में यह बात भी आई कि बेटी का पिता होने से संवेदनशीलता विशिष्ठ हो जाए यह ज़रूरी नहीं है। दूसरी तरफ मैं लड़की हूं टाइप मेरठ फ्रेम की आत्मकथाएं चलने लगी। फर्स्ट पर्सन अकाउंट में। टीवी भी सोशल मीडिया की तरह फैला हुआ था। हालांकि इसी बीच वो एडवोकेसी भी कर रहा था लेकिन उसकी भाषा स्लोगन और छंदों में इतनी फंसी हुई लगी कि ऊब और आक्रोश के अलावा समझ की गुजाइश कम नज़र आ रही थी। हिंसा को ही एक्शन मान कर दिखाया गया। शर्म की ढलती शाम के ढांचे टूट रहे हैं, सहमी हुई सांसे बोल रही हैं, दुबके परिंदों की पांखें बोल रही हैं, अब कौन कहे कि दुबके परिंदे का मतलब क्या है। क्या अभी तक आप उन लड़कियों को दुबके परिंदे बोल रहे थे। आप ही जब ऐसा समझ रहे थे तो सरकार और सिस्टम और समाज की क्या बात करें। हालांकि टीवी इस मामले में अपनी भूमिका को सकारात्मक तरीके से देखेगा और कई मामलों में हुआ भी,उसके चाहते हुए और न चाहते हुए दोनों। लेकिन वही बात है जैसे कई लड़के जो खुद को अच्छा समझते हैं या जिन्हें लड़कियां भी अच्छा समझते हैं वो पूरी तरह से अच्छे नहीं होते कम से कम नारीवादी संदर्भ में। सबकुछ नाटकीय क्यों लगने लगता है ये समझ नहीं आता। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुझे ही लगता है। यह लेख तमाम लैनलों को ध्यान में रखकर लिखा गया है।

अमानत के गुमनाम दोस्त के नाम
मुझे मालूम है
तुम सच्चे दोस्त थे उसके,
चाहा था उसे जीने के लिए,
लड़े भी उसकी ज़िंदगी के लिए,
कितना चाहा होगा तुमने उसे,
कितना चाहा होगा उसने तुम्हें,
तुम दोनों ने कितना प्यार किया होगा,
कितने सपने रखे होंगे सिरहाने,
उन सबको हटाकर एक दिन
देखने का मन करता है,
जानने का मन करता है
बताने का मन करता है
इक दोस्त ऐसा भी होता है
चुपचाप अकेले में रोता है
जान पर खेल कर लड़ता है
तुम्हारी आँखों में वो मंज़र
दर्ज भी होगा और क़र्ज भी,
नहीं बचा सकने की पीड़ा,
तुम्हारी करवटों को कैसे कैसे,
काटती होगी रात भर,
तुम तो मुआवज़े के एलान से भी
कर दिए गए हो बाहर,
तुम तो इंसाफ़ की लड़ाई से भी
कर दिए गए हो बाहर,
तुम्हारा दर्द तुम्हीं में जज़्ब हो गया,
जैसे वो दफ़्न हो गई हमेशा के लिए,
हम सबकी नाकामियों में,
दोस्त,
मैं तुम्हारी दोस्ती को चूमना चाहता हूँ,
बाँहों में कस कर रोना चाहता हूँ,
दोस्त,
वो कितना तड़पेगी तुम्हारे लिए,
जन्नत या दोज़ख़ की दीवारों के पीछे,
जाने तुम उसे ढूँढा करोगे कहाँ कहाँ पर,
सिनेमा हाल की सीट पर,
मुनिरका के बस स्टाप पर,
तुमने जो प्यार खोया है,
तुमने जो दोस्ती पायी है,
मैं मिलना चाहता हूँ तुमसे,
तुम्हारी चाहत के बचे हिस्से में,
अपनी चाहत का इम्तिहान देना चाहता हूँ ।
(ये उस दोस्त के लिए है जो ग़ायब है हमारे बीच होकर भी, जिसकी मोहब्बत अब लौट न सकेगी कभी, इंसाफ़ की तमाम लड़ाइयाँ जीतने के बाद भी)

झांसी का किला बना गुजरात-मोदी की दिलचस्प लड़ाई
एक तय सा
लगने वाला
चुनाव इतना
सपाट भी
नहीं होता
जितना बताया
जाता है
। गुजरात
चुनाव की
ऐसी भविष्यवाणियों
के बाद
भी चुनावी
टक्कर कई
तरह के
उतार चढ़ाव
और आशंकाओं
से गुज़र
रही है
। जानकार
नतीजे का
एलान कर
स्टुडियो में
नरेंद्र मोदी
की दिल्ली
की पारी
पर चर्चा
करने में
खो गए
हैं लेकिन
नरेंद्र मोदी
टेस्ट खिलाड़ी
की तरह
एक एक
गेंद देख
कर खेल
रहे हैं
। उनकी
निगाह सिर्फ़
चुनाव पर
है और
पारी बचाने
वाले उस
बल्लेबाज़ की तरह जिसकी एक
चूक मैच
का पासा
पलट सकती
है ।
इसीलिए नरेंद्र मोदी
ने इस
चुनाव में
थ्री डी
टेक्नोलॉजी से ख़ुद को कई
गुना मोदी
में बदल
दिया है
। वे
लोगों से
कहते हैं
कि आपसे
से हर
कोई मोदी
है ।
उनके भाषणों
के तेवर
और रणनीतियों
को देखें
तो साफ
लगता है
कि वे
इस मैच
को जीता
हुआ समझ
कर नहीं
खेल रहे
हैं ।
हालांकि उन्होंने
कांग्रेस का
समूल नाश
का नारा
दिया है
और पोस्टरों
में गुजरात
के नक्शे
पर चारों
तरफ कमल
खिला हुआ
दिखाया जा
रहा है
लेकिन उनकी
पुरानी आक्रामकता
की जगह
बचाव की
मुद्रा वाली
बल्लेबाज़ी दिखाई देती है । शायद खिलाड़ी
परिपक्व होने
पर इसी
तरह खेलना
पसंद करता
है ।
वे दिन
में कई
सभायें करते
हैं ।
उनके भाषणों
से लगता
है कि
इतनी व्यस्तता
के बाद
भी वे
सोनिया गांधी,मनमोहन सिंह
और राहुल
गांधी को
काफ़ी ध्यान
से सुनते
हैं ।
जब ये
लोग अपना
भाषण समाप्त
कर दोपहर
तक दिल्ली
लौट जाते
हैं तब
मोदी उनकी
हर बात
को हास्य
में बदल
देते हैं
। जैसे
बिहार में
लालू यादव
खूब हंसाते
थे वैसे
बल्कि इस
कला में
मोदी लालू
से भी
दस क़दम
आगे हैं
। वे
विरोधी की
हर बात
को ऐसे
घुमा देते
हैं कि
काउंटर करने
का मौका
भी नहीं
मिलता और
लोगों को
हंसा कर
चल देते
हैं ।
उनके भाषणों
में राजनीतिक
रसरंजन के
तत्व बहुत
हैं ।
शायद कांग्रेस भी
नरेंद्र मोदी
के इस
हुनर को
देखकर रणनीतियां
बना रही
है ।
वो मोदी
को कम
से कम
मौका देना
चाहती है
। जानकार
कहने लगे
थे कि
राहुल गांधी
हार के
भय से
गुजरात नहीं
आ रहे
हैं ।
उत्तर प्रदेश
में दो
सौ से
ज्यादा रैलियां
करने वाले
राहुल गांधी
गुजरात में
एक भी
रैली नहीं
कर रहे
। लेकिन
अब लगता
है कि
कांग्रेस राहुल
गांधी को
आखिरी दौर
में उतार
कर आज़माना
चाहती थी
। ताकि
मोदी को
राहुल को
घेरने के
लिए कम
से कम
मौका मिला
लेकिन ऐसा
हुआ नहीं
। राहुल
ने कहा
कि हमारी
सरकारें टेलिकाम
क्रांति लाएंगी
तो मोदी
ने पलटवार
करते हुए
लोगों से
पूछ दिया
कि आपको
मोबाइल चाहिए
या नौकरी
तो जवाब
में तालियां
बजने लगती
है ।
कांग्रेस के
बड़े नेता
हास्य में
कमज़ोर हैं
। वे
अपना भाषण
गंभीरता से
देते है
और मोदी
उनके भाषणों
को कहीं
ज़्यादा गंभीरता
से लेते
भी हैं
। उनके
किसी भी
भाषण लीजिए
सोनिया मनमोहन
और राहुल
का ख़ूब
ज़िक्र होता
है ।
इससे उनका आत्मविश्वास
तो झलकता
है पर
इरफान पठान
को मंच
पर लाकर
वो अपनी
कमज़ोरी ही
ज़ाहिर कर
रहे हैं
। सद्भावना
यात्रा के
दौरान टोपी
पहनने से
मना करने
वाले मोदी
ने खुद
ही अहमद
मियाँ पटेल
का राग
छेड़ा ।
वो बार
बार कांग्रेस
को अपनी
मांद में
बुला रहे
हैं ।
कांग्रेस ने
दब तूल
नहीं दिया
तो मुंबई
की शाहिन
का किस्सा
उछाला कि
महाराष्ट्र में फेसबुक पर लिखने
के कारण
शाहिन को
जेल भेेजा
और अब
शाहिन गुजरात
में सुरक्षित
महसूस करती
है ।
मोदी ने
आसानी ने
शाहिन के
गिरफ्तार होने
की पृष्ठभूमि
को किनारे
कर दिया
कि बाल
ठाकरे की
अंतिम यात्रा
पर मुंबई
बंद को
लेकर शाहिन
ने सवाल
किया था
तो कैसे
शिव सैनिकों
ने शाहिन
उसकी दोस्त
को धमकाया
था ।
बाद में जब शाहिन ने गुजरात में बसने से इंकार किया तो मोदी ने शाहिन के मुद्दे को छोड़ने में ज़रा भी देरी नहीं की। मोदी बार
बार कह
रहे हैं
कि गुजरात
में अल्पसंख्यक
और बहुसंख्यक
की राजनीति
ख़त्म हो
गई है
लेकिन क्या
इरफान पठान
को मंच
पर लाना
सिर्फ़ एक
क्रिकेटर के
साथ साझा
करना ही
समझा जाएगा
। मोदी
तरह तरह
से चुनौती
दे रहे
हैं ।
मगर इस
चुनौती के
केंद्र में
विकास ही
है ।
इस बहाने यह
हो रहा
है कि
दोनों पक्षों
के नेता
एक दूसरे
को विकास
की अवधारणाओं
को जमकर
चुनौती दे
रहे हैं
। यह
बहुत अच्छा
है ।
गुजरात का
चुनाव थोड़े
अपवादों को
छोड़ दें
तो मूल
रूप से
विकास के
मुद्दे पर
हो रहा
है ।
भाषणों में
आंकड़ों की
भरमार है
। इसी
बहाने जनता
भी ऐसे
मुद्दें के
प्रति संवेदनशील
हो रही
है ।
हमारे देश
में विकास
की राजनीति
की शुरूआत
मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की
सरकार जाने
से हुई
थी जब
बिजली सड़क
पानी के
सवाल पर
राजनीति ने
दिशा बदली
थी और
तब से
इन्हीं तीन
सवालों पर
कई सरकारें
चली गईं
और कई
जीत कर
दोबारा तिबारा
लौटती भी
रही हैं
। इस
राजनीति के
करीब दो
दशक होने
को आ
रहे हैं,
देखना चाहिए
कि गुजरात
का चुनाव
बिजली सड़क
पानी के
सवालों से
आगे विकास
के उन
मुद्दों पर
क्या जनादेश
हासिल करता
है जिनका
संबंध विकास
की अवधारणा
से है
। यह
तभी होगा
जब गुजरात
के बाद
के चुनाव
भी विकास
का मतलब
सिर्फ़ बिजली
सड़क पानी
तक सीमित
न रह
जाए ।
नौकरी, पर्यावरण,
भूमि अधिग्रहण
के सवालों
पर बात
होने लगी
है ।
भाषण चुनावी राजनीति
की ऊपरी
सतह है
। इससे
अंदाजा मिलता
है कि
नीचे की
सतह पर
सियासत किस
तरह से
करवट ले
रही है
। गुजरात
में कांग्रेस
कमज़ोर बताई
जा रही
है लेकिन
नरेंद्र मोदी
उसी कमज़ोर
बताई जाने
वाली कांग्रेस
से काफ़ी
शिद्दत से
लड़ रहे
हैं ताकि
जीत का
स्वाद भी
ऐसे हो
कि लगे
न कि
बांग्लादेश की टीम को हराकर
लौट रहे
हों ।
कांग्रेस भी
इस चुनाव
को हारी
हुई लड़ाई
समझ कर
नहीं लड़
रही है
। सही
है कि
कांग्रेस बिना
चेहरे की
टीम से
लड़ रही
है, कई
बार ऐसे
अभ्यासों से
ही कोई
चेहरा निकल
आता है
। 2002 और
2007 में कांग्रेस
ने औपचारिकता
ही निभाई
थी ।
इस बार
फ़र्क यह
है कि
पचास ओवर
तक टिका
रहा जाए
ताकि कम
से कम
इतना तो
लगे कि
मुकाबला हुआ
। इस
बार कांग्रेस
लड़ रही
है तभी
मोदी कांग्रेस
से लड़
रहे हैं
।
इसलिए जानकारों के
फैलाये इस
भ्रम में
न रहें
कि गुजरात
में चुनाव
नहीं हो
रहा है
। बल्कि
इसी बार
गुजरात में
चुनाव हो
रहा है
। बीजेपी
और कांग्रेस
दोनों की
तैयारियों से ऐसा नहीं लगता
है कि
जीत का
एलान हो
चुका है
। गुजरात
एक दिलचस्प
चुनावी दौर
से गुज़र
रहा है
। गुजरात
के चुनावों
में रुचि
बना़ये रखिये
। नतीजा
आने से
पहले मैच
का मज़ा
तो लीजिए
।
रघुराय से रघुराम तक- रवि के कैमरे में अयोध्या
लाखों लोगों की भीड़ उतावली हो चुकी थी। साढ़े ग्यारह बज रहे थे। कारसेवकों ने मस्जिद पर धावा बोलना शुरू कर दिया था। सब तीतर-बीतर हो गया। रवि ने सामने से घुसने की कोशिश की लेकिन भीड़ के धक्के से नहीं जा सके। फिर वो पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसने की कोशिश करते रहे। प्रेस रिपोर्टर और फोटोग्राफर पकड़े और पीटे जा रहे थे। लेकिन रवि के पास जो बैग था वो पेशेवर फोटोग्राफर का नहीं था। जब पीछे की ओर से घुसने की कोशिश में रवि को भी कुछ लोग पीटने लगे। तभी एक आवाज़ आई ये तेलुगू बच्चा है। इसे छोड़ दो। कारसेवकों की भीड़ में कोई आंध्र का रहा होगा जो बच्चे से लगने वाले रवि पर रहम खा गया होगा। रवि को बात समझ आ गई। उन्होंने अपना कैमरा जैकेट के भीतर छुपा लिया और अब वहां से निकलने की तैयारी करने लगे।
भीड़ इतनी ज़्यादा दी थी कि निकलना आसान नहीं था। एक घंटे लग गए फैज़ाबाद स्टेशन पहुंचने में। कोई ढाई बजे रहे होंगे जब स्टेशन पर लोग बोलने लगे कि गुंबद गिरा दी गई है। किसी तरह से रवि भाग कर फ़ैज़ाबाद पहुंचे। वहां से लखनऊ और सात दिसंबर की सुबह दिल्ली। इंडिया टुडे के दफ्तर गए। शरद सक्सेना ने कहा कि हमारा फोटोग्राफर भी वहां है। लेकिन किसी को पता नहीं था कि वहां मौजूद लोगों के कैमरे तोड़े गए हैं। वो पहुंच नहीं पाए थे। रवि ने अपनी तस्वीर दे दी। फिर पहुंचे टाइम पत्रिका के दफ्तर। ब्यूरो चीफ ने भी यही जवाब दिया। इस बातचीत का लंबा प्रसंग है। बाद में रवि की ही तस्वीरें इंडिया टुडे और टाइम के कवर पर छपीं। सीबीआई का अफसर पूछ ताछ के लिए रवि के पास गया था। रवि ने कहा कि कैसे पहचान सकता । तस्वीरें हैं, ले जाइये किसी काम आ जाएं तो अच्छा है।
रवि की तस्वीरों को देखकर सोचता रहा जो लोग इन नेताओं के कहने पर आए वे आज चालीस,पैंतालीस,पचास और साठ साल के हो गए होंगे। वो क्या सोचते होंगे। कोई अफसोस या राम के नाम पर झूठा गर्व। सीखना तो पड़ेगा। इस तरह की हर हैवानियत शर्मनाक है। हमारे भीतर की ऐसी हिंसा को समझना होगा, जो मज़हब की नाइंसाफियों के सच झूठ के किस्सों से भड़क जाती है और भड़काने वाला आसानी से भड़के हुए लोगों को रद्दी की टोकरी में डाल अपने सत्ता सुख की चमक में गायब हो जाता है।
डी रवींद्र रेड्डी से आज ही बात की। हमारे सहयोगी और सीनीयर कैमरा मैन नरेंद्र गोडावली ने उनका ज़िक्र किया तो नंबर लेकर बात करने लगा। रवि ने अपनी सारी तस्वीरें भेज दी हैं मगर संवेदनशीलता को देखते हुए कुछ ही लगाईं हैं। ये तस्वीरें देखकर जो उतावले होंगे वो मूर्खता ही करेंगे। यह सब वो दस्तावेज़ हैं जिन्हें देखकर हमें सीखना है कि राजनीति जब भी भावुकता से भरने की कोशिश करे तो कैसे अलग रह जाए। नहीं सीखा तो दस साल बाद गुजरात में हैवान बन गए लोग। इतिहास में नाइंसाफियों की इतनी दास्तानें हैं कि लोग कभी भी किसी की मिसाल देकर भड़का सकते हैं। बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बीस साल हो गए हैं। हम अक्सर जब गुजरात दंगों की बात करते हैं तो जवाब आता है चौरासी के दंगों की बात कीजिए। जवाब देने वालों ने चतुराई से अयोध्या में मची इस हैवानियत को गायब कर दिया है। जो लोग नेतृत्व कर रहे थे उनमें से कई आज भी हैं। ज्यादातर उस घटना को शर्मनाक बता चुके हैं। अच्छा ही है कि अयोध्या के ज़ख्मों को भूल जाया जाए,बीस साल का वक्त इसी इंतज़ार में गुज़रा है। लेकिन अयोध्या की जो तारीख़ बन गई है वो छह दिसंबर से ही शुरू होती है और उसी पर खत्म हो जाती है।
और यह तारीख एक फोटोग्राफर के कैमरे में हमेशा के लिए दर्ज हो गई जो उसे अपने रघुराय की तलाश में वहां ले गई थी। वो रघुराम को खोकर लौटा मगर जब लौटा तो खुद ही रघुराय बन चुका था। WWW.dravinderreddy.com
( you can not use these pictures withouth permission of the photographer. he has given only for qasba)
Subscribe to:
Posts (Atom)