बम बंदूक और बुद्धदेब

बम बंदूक और बुद्धदेब
युद्धदेब युद्धदेब
बाइक पर सवार कॉमरेड
झूम रहे हैं बुद्धदेब
बुद्धदेब का महासंग्राम
माओवाद या नंदीग्राम
मारो इसको पीटो उसको
काडर तुम बस करो काम
पुलिस नहीं है पब्लिक है
हाथ में जिनके रिपब्लिक है
बुद्धदेब बोले हे पब्लिक
निकाल तू अपनी मोटरबाइक
होकर सवार कर लाल सलाम
जो न बोले लाल सलाम
उनको दे तू बंदूक सलाम
बम बंदूक और बुद्धदेब
युद्धदेब युद्धदेब
बंगाल के बुद्धदेब किसके सीएम
सीपीएम सीपीएम सीपीएम
बंगाल के बुद्धदेब किसके साथ
कडर, बंदूक और लाल सलाम

2 comments:

परमजीत सिहँ बाली said...

सही शीर्षक दिया है..."बम बंदूक और बुद्धदेब"

Batangad said...

सारा दोष सिर्फ बुद्धदेव की ही नहीं है।