बलिया में बूनी पड़ल बा का- आ गया भोजपुरी चैनल

ए भूपेद्र जी- तनी बताइ त बलिया में बूनी पड़ता का...
भूपेद्र जी- का कही शर्मिला जी,बिहाने से बूनी पड़ता। खेत के खेत गेंहूं दहा गईल बा।

अब इस संवाद को सुनने का मजा जल्द मिल जाएगा। भोजपुरी में एक चैनल लांच हो रहा है। उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर के पी के तिवारी यह काम करने जा रहे हैं।तिवारी जी ने न्यू दिल्ली टाइम्स नाम की फिल्म बनाई थी। इनके सेंचुरी कम्युनिकेशन्स ने
प्रज्ञा चैनल भी लांच किया है।यह धार्मिक चैनल है। अप्रैल माह में यह चैनल आ जाएगा।आज के दैनिक जागरण के अंक नई राहें में चैनल का विज्ञापन छपा है। विज्ञापन भोजपुरी में है।

चैनल का नाम महुआ है। इसमें न्यूज़ के अलावा गीत संगीत और सीरीयल भी होंगे। भोजपुरी में ब्लाग भी चल रहा है। मेरे लिए यह सुखद समाचार है। हर बोली का बाज़ार होना चाहिए और बाज़ार में हर बोली हो। भोजपुरी को कोई भगा ले। अब तो यह आ गई है। उन तमाम भाषाओं से मिल कर इतराने। ठुमका लगाने। उम्मीद है कामयाब चैनल होगा। शुभकामनायें।

कोशिश करता हूं कि पी के तिवारी का पता करें और उनका इंटरव्यू छापें ताकि भाई जी के विचार जानल जाओ। पता त चले कि न्यूज़ में शारदा सिन्हा के गीत सुनइहें या बलेसर के...आ रे रे....। चल भइया...डिश टीवी के बोल हो...तनि इहो चैनलवा दिखा

6 comments:

azdak said...

देखाईं, देखाईं, बंबइयो में.. कि इंहवां खाली लाते-जूता लवकी?

Dr. sarita soni said...

bahut khub ba ji, ye bhasha bahut mithi hai kuch log iska mazak bhi banate hai per wo nahi jante ki har bhasha ki ek pahchan hoti hai

me dilli me rahti hu so bus me ana jana hota hai bus me jo person tickt de raha hota hai wo jis tarah se bolta hai usko sun ker gussa aata hai.. per abhi kuch dino pahle basti se lucknow bus me gayi
tkt banane wale ne pucha
"bahini kaha tak ka tkt banayi" sun ker itna aacha laga

संदीप कुमार said...

ई त रौवा गजबे ख़बर सुनौनीं ऐ भाई. हम त अब्बे से सपनाये लगनी की ऐ गो भोजपुरिया चैनल आवा ता टीवी में. ऐ गो कष्ट और करीं एकरा बारे में आगे भी जानकारी देत रहीं त बड़ा नीमन लागी. बाकी भोजपुरिया ब्लॉग अ पोर्टल त रोज एक बेर देखेनी.

अंजली सहाय said...

रवीश जी कस्बा हमनी के सबसे नीमन blog लगे ला.जौन जौन बतिया रिपोर्टिंग में रही जाला उ कुल इहां मिल जाला.अब तो भोजपुरिया चैनल में यू.पी बिहार के रिपोर्टर का जोश देखेक बा.....
www.indradhanushindia.org

sudo.inttelecual said...

mahua chhanalva bombay me chali ki na!!! raj thakrava ke interveiw hokhe ke chhahi ukra me

Ranjan said...

Thanks to Tiwari jee And Ravish Tiwari jee also :)