ग़ाज़ियाबाद की बिजली

ग़ाज़ियाबाद की बिजली 
आने का पता
जाने का पता 
रात रात जाने कहाँ जाती है 
सुबह दबे पाँव चली आती है
पूछा एक रोज़ 
तू कहाँ चमकती है रातों को 
क्यूँ नहीं सुनती मेरी बातों को 
कहने लगी रानी की तरह बिजली 
ग़ाज़ियाबाद की
वीआईपी ज़िलों की अंधेरी रातों में 
उनकी आलीशान महफ़िलों में 
मुख्यमंत्री के दौरे वाले किसी शहर में 
उस अवध में जहाँ मैं पैदा नहीं होती 
यहाँ से वहाँ से आती हूँ उधार की तरह
दिल्ली से झगड़ कर रूकती तो हूँ 
ग़ाज़ियाबाद में हापुड़ लखनऊ के रास्ते 
और सोचा है कभी मेरी हालत 
क्या होता है हाल मेरा तेरे जाने के बाद से 
गर्मी से बेहाल राजकुमार मैं 
चाकर नहीं है पंखे घुमाने को 
करवटों को हाथ पंखे की तरह
हिलाता रहता हूँ इधर से उधर जो 
कमबख्त तू भक से उड़कर
वाजिद अली शाहों के परकोटों पर 
रात बिताती है 
मुझसे यहाँ अकेले ग़ाज़ियाबाद में 
अपनी आहट गिनवाती है 
ख़्वाब में तेरे पैदा होने का कहीं से समाचार आया है 
मेगावाट वालों के मायके से तेरा भाई आया है 
एक तोला मेगावाट जो घट जाए
निर्मोही तू ग़ाज़ियाबाद से उड़ जाए 
ऐ हाकिमों बिजली विभाग के 
मज़लूमों की पसीनेदार शामों के 
लफ़ंगों 
क़सम मेगावाट की 
किलोवाट तो कान की बाली है तेरी 
लौटा दे ग़ाज़ियाबाद की बिजली मेरी 
सुबह से पहले अभी इसी आधी रात को
बिजली बिन सुहागन 
मत कहो ग़ाज़ियाबाद को !

5 comments:

Unknown said...

Arrey Etawah- Saifai- Mainpuri jakar dekhiye,jakhmo pe namak pahle se lagakar jaiyega..... Diwali hai logo ki ... logon ne LPG chod induction chulho par khana pakana shuru kar diya hai,24x7 bijli kya hoti hai jakar unse poochiye. nahate bijli hain,khate bijli hain,Sote bijli hain. Wo bhi free. katiya ke bare me to sune honge

Unknown said...

Arrey Etawah- Saifai- Mainpuri jakar dekhiye,jakhmo pe namak pahle se lagakar jaiyega..... Diwali hai logo ki ... logon ne LPG chod induction chulho par khana pakana shuru kar diya hai,24x7 bijli kya hoti hai jakar unse poochiye. nahate bijli hain,khate bijli hain,Sote bijli hain. Wo bhi free. katiya ke bare me to sune honge

प्रवीण पाण्डेय said...

सब खेल खेल करने वाले नवाब बनाये जा रहे हैं,
पढ़ने वालों के जीवन खराब बनाये जा रहे हैं।

बंगलोर में स्थिति बहुत अच्छी है।

Mahendra Singh said...

Bhabhi ka Kannauj bhi shamil kar lijiye Aur Mamu/khalu ka Rampur bhi to hai. Kya kavita hai.Maar hi dala.Pahli baar kavita main megavat aur kilovat ka itna sundar use hua hoga.

Chai Nukkad Wali said...

Aapse badi shikayat hai sir aap na to share karne ka link dete hain aur na hi like karne ka ab agr aapke post ko koi vyakti apne mitron ke sath bantna chahe to kis prakar bante...

Pehli baar aapki kavita padi hai...bahut achhi lagi...