हर चौके छक्के पर उत्तम नाच की व्यवस्था। अब दिन भर का नहीं ये तीन घंटे का मनोरंजन है। अरे भाई देखता नहीं क्या। ध्यान मत बंटाओ मैच अभी खत्म हुआ जाता है। स्वागत है आपका बीस बटा बीस में। टेस्ट क्रिकेट से वन डे और वन डे से हाफ डे। क्या बात है क्रिकेट फटाफट नहीं झटाझट है रे। देखा पहले ये लोग कितना धीरे धीरे खेलते थे। जमते थे। फिर दौड़ते थे। अब तो बेटा उतरो और मारो। नहीं तो जाओ मैदान से बाहर। क्रिकेट का मैच है कोई नेट प्रैक्टिस नहीं। मारो नहीं तो मरो।
दुनिया बदल गई है। हम एसएमएस में बात करते हैं। कपड़े कम पहनते हैं। खाना कम खाना चाहते हैं। बात नहीं करना चाहते हैं। तो ये दिन भर मैच देखने की चाहत कैसे बची रह सकती है। और पहले तो कमा के चल देते थे भाई लोग। कुछ लुटाते भी नहीं थे। अभी देखिये तो हर छक्का पर छौड़ा छौड़ी का डांस फ्री में अलग। कल को यह डांस भी प्रायोजित होगा। धोनी के छक्का मारने पर यह डांस हो रहा है साधु यादव की तरफ से। चौके का यह डांस राजा भैया की तरफ से है भैया। छमिया नाचेगी और बबुआ शाट लगाएगा। क्या मजा है रे। पहले तो मजा ही नहीं था। अब हो गया है। कइसन रिलायंस छौड़िया सब को नचा रहा था। कोई बोला कि डांस का प्रयोजन होता है तो प्रायोजक न होगा का जी। क्या विश्व कप है। कल को बेंड इट लाइक बेकहम नीयत गेल भैया धोनी का बलवा धर पटक ही देंगे। इहे होगा। तभी न अंपायर को सीटी मिलेगा। बजा बजा के बाहर करेगा। खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाओ। जइसन इंडिया में लोग मनमोहन सिंह को लाल कार्ड दिखाते फिर रहे हैं।
कहते थे कि फुटबाल कोई खेला है। फुटबाल बोला कि क्रिकेट कोई खेला है। फुटबाल ने अइसन पटकनी दी है क्रिकेट को कि दिमागे ठंडा हो गया। फुलपैंट को काट कर हाफ पैंट कर दिया। फुटबाल वालों ने अपना उतरन पहनवा दिया क्रिकेट को। ड्रेसिंग रूम में सजते थे भाई लोग। चल इहां मैदान में। इहें बैइठ। आउट होगा तो दौड़ल जाएगा मैदान पर। फुटबाल तो हरा दिहिस क्रिकेट को जी। अब का करोगे। ट्वेंटी ट्वेंटी का फोर ट्वेंटी कर दिया इ तो।
खिलाड़ी नहीं बाबू दर्शक का भी हुलिया बदल गया। उ लोग भी फुटबाल के मैच की तरह हू हा हो कर रहे थे। दर्शक बलून लेकर बइठा था हो। कद्दू नीयत बलून लेकर। बूम बाम टकरा कर मज़ा ले रहा था। लग रहा था कि इस मैच के लिए क्रिकेट के नहीं फुटबाल के दर्शकों को भाड़े पर लाया गया था। कैमरा भी कइसन छमक रहा था जी। मार लचक लचक के घूम रहा था। उफ मस्ती आ गया जी। क्रिकेट का कट टू कट हो गया है। हमरे स्पोर्ट्स संवाददाता विमल भैया कहिन कि इ त फ्यूचर है। हम बोल दिये। देख हो विमल भैया फ्यूचर में का है कोन जाने हे। फ्यूचर में तो टास में ही मैचवा फरिया जाएगा। उ हे रीयल ट्वेंटी ट्वेटी होगा। बीसे मिनट में मैच फिनिस।
जोहानिसबर्ग में औपनिवेशिक क्रिकेट का आधुनिकीकरण अब हुआ है। बिना गान्ही बाबा के। हम तो सोच रहे है। एक और बात। टेस्ट से लेकर वन डे तक में भाई लोग जो रिकार्ड बनाए हैं। उ का होगा। उसको देश के किसी सचिवालय में भेज दीजिए। उहां किरानी बाबू और मूस मिल कर बेच खाएंगे या कतर खाएंगे। रिकार्ड बना रहे थे तेंदुलकर जी। धुत। ट्वेंटी ट्वेंटी देखे कि नहीं। जय हो जय हो। क्रिकेट फुटबाल और बेसबाल के करीब आ गया। अब तो बस बैटवा मुगदर नीयत न हो जाए ओकरे डर है। का हो विमल भैया। का कहते हैं।
उफ अमरीका- इरफ़ान अली
(इरफ़ान अली सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं। नौजवान हैं। काम के सिलसिले में अमरीका गए थे। इस आशंका के साथ कि अमरीका में मुसलमान शक की नज़र से देखा जाता होगा। इस आशंका के साथ कि हिंदुस्तान में अमरीका की जितनी बुराई सुनी है..वैसा ही होगा। इरफ़ान ने जो भी देखा जितना भी देखा, लिखा है। तीन महीने में अमरीका को सिर्फ देखा ही जा सकता है)
आजकल हर न्यूज़ चैनल पर एक ही ख़बर देखता हूं। हर तरफ एक ही मुद्दा है। अमरीका के साथ परमाणु करार की। देश को अमरीका के हाथों बेचने की बात हो रही है। वैसे ही हम हिंदुस्तानी अमरीका के बारे में अच्छी बातें सुनकर नहीं बड़े होते। खुद पर ही गर्व करते रहते हैं। अपनी अच्छाई में अपनी गलती छुपा लेते हैं और दूसरे की बुराई में उसकी अच्छाई ढंक देते हैं। हमारी हालत कुएं के मेढक जैसी हो गई है।जिसके लिए कुआं ही संसार है।
मैं अमरीका में अपने तीन महीने के अनुभव के बारे में दो चार बातें लिखना चाहता हूं। ज़ाहिर है थोड़ी बहुत हिंदुस्तान से तुलना भी होगी। हम हिंदुस्तानी लोग पता नहीं क्यों अमरीका के बारे में इतना बुरा क्यों सोचते हैं। मैं भी बुरा ही सोचता था। इसी सोच के साथ अमरीका गया था। मगर धीरे धीरे मेरी सोच में कुछ बदलाव भी आया।
अमरीका एक अलग दुनिया है। जहां एक बेहतर व्यवस्था है। हर आदमी अपनी ज़िंदगी में व्यस्त और खुश है। हर शख्स अपनी मर्जी से जीता है। कोई किसी की ज़िंदगी में
दखल नहीं देता। अमरीका को लेकर कई राजनीति सवाल हैं जिनपर बहस चलते रहती हैं। मगर राजनीति से अलग अमरीका का एक समाज भी है। जिस पर चर्चा कम होती है।
सामाजिक रूप से अगर दुनिया में किसी भी धर्म का आदर है तो अमरीका में होता है। मैंने देखा कि जैक्सन हाइट्स की सड़क पर एक मौलाना साहिब माइक पर तकरीर कर रहे थे। हैरान होना लाज़िमी था। तकरीर का उन्वान था- दुनिया पर इस्लाम की हुकूमत कायम होने वाली है। दिन के वक्त। बीच सड़क पर। आने जाने वाले ठहर कर सुन रहे थे। मौलाना के लगाए पोस्टर को कोई नहीं फाड़ रहा था। फिर भी न्यूयार्क की पुलिस तैनात थी। लेकिन तकरीर में कोई व्यावधान नहीं था। लोग मौलाना को गौर से सुन रहे थे। सवाल जवाब का दौर भी चला। मैं ये सोच रहा था कि अगर यही तकरीर कोई मौलाना हिंदुस्तान की सड़क पर देता तो कैसी प्रतिक्रिया होती । अमरीका में यह काम बिना मुश्किल के हो रहा था।
मेरे दफ्तर में भी सारे कर्मचारी अमरीकी थे। वो मेरे दोस्त भी बने। कभी भेदभाव महसूस नहीं किया। हम सब सामान्य रूप से दोस्त बने। अक्सर चर्चा होती थी। एक दिन किसी चर्चा में मैं गर्व के साथ बता रहा था कि हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दुनिया से सबसे पढ़े लिखे राजनेताओं में से एक है। वहीं किसी अखबार में जार्ज बुश और मनमोहन सिंह की तस्वीर छपी थी । मुझे केविन के उस जुमले पर हंसी आई जब उसने कहा कि एक तरफ सबसे पढ़े लिखे तो दूसरी तरफ बेवकूफ इंसान खडा है। हम सब हंस रहे थे। हिंदुस्तान में आजादी ोत सिर्फ शिवसेना बजरंग दल और वीएचपी जैसे सांप्रदायिक दलों को ही है। हम अमरीका को इस्लाम का दुश्मन बताते हैं।
एक कहावत है कि काम जम के करो और पार्टी भी जम कर करो”..ऐसा नहीं है कि वो लोग बहुत अमीर हैं। वहां भी भीखारी होते हैं। लेकिन उनके मांगने का तरीका अलग होता है। करीब आकर हंसते हैं और कहते हैं क्या आप उनकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। अगर आप नहीं करना चाहते तो कुछ नहीं बोलेंगे। मुस्करा कर कहेंगे हैव अ गुड डे?
अमरीका वैसा नहीं है जैसा कहा जाता है। उसकी बुराइयां सब जानते हैं। लेकिन एक मुस्लिम होने के कारण मुझे कभी नहीं लगा कि कोई मेरा पीछा कर रहा है। मुझे ख़ास नज़र से देख रहा है।

बिजली चोर कान्हा
माखन चोर के नाम पर बिजली चोर। बाप रे बाप। ऐसा अधर्म। कान्हा तुम कहां थे। क्या तुम माखन चुराने में इतना व्यस्त हो गए कि पूर्वी दिल्ली के सनातन धर्म वालों ने चार सौ पचास किलोवाट बिजली चुरा ली। यशोदा मां से कह देते कि कुछ किलोवाट बिजली है छीके पर रखे दो। बाल गोपाल सब चुरा लेंगे। बीएसईएस बहुत नाराज़ है। कान्हा बिजली कंपनी ने सभी आयोजकों पर दो करोड़ का जुर्माना कर दिया है।
ये बिजली कंपनी वाले भी घोर अधर्मी है। मथुरा में कितनी हांडी दही तुमने चुरा कर खा ली। किसी ने जुर्माना लगाया। शिकायत भर की और यशोदा मैया ने हंस कर टाल दिया। लेकिन यह अच्छी बात नहीं है। कान्हा तुम्हारे नाम पर मक्खन की चोरी हो, कोई बात नहीं। तुम्हारे नाम पर गोपियों का कोई दिल चुरा ले, कोई बात नहीं। लेकिन सबसे कह दो कोई बिजली न चुराये। किसी के घर अंधेरा हो सकता है। बिजली कंपनी को घाटा हो सकता है। बिजली चोरों से काफी परेशान हैं।
यह खबर पढ़कर यशोदा मैय्या बहुत नाराज़ हैं। कह रही थीं कि कान्हा को बदनाम कर ये लोग अब बिजली भी चुराने लगे हैं। कल को ये इल्जाम कान्हा तुम्हारे सर आ गया तो क्या करोगे। मैय्या कंपनी वालों से कैसे कहेंगी कि कान्हा तो छोटा है। पावर ग्रीड से बिजली कैसे चुरा सकता है। मुझे शक है कि ये सनातन धर्म वाले ये कहने लगेंगे कि चोरी हमने नहीं कान्हा ने ही की है। कान्हां ने कटिया लगाकर बिजली चुरा ली है।

तोहफे की हैसियत
कैडबरीज़ का एक विज्ञापन आ रहा है।जिसमें बेमन से खरीदा गया एक मामूली तोहफा कई हाथों से गुज़रता हुआ लौट आता है। चाकलेट की मिठास बेचने वाला यह विज्ञापन तोहफों की ऐसी औकात दिखाता है कि डर लगने लगता है। शुक्र है लोग गिफ्ट रैप को सामने नहीं खोलते। कैडबरीज की चले तो यह सब के सामने गिफ्ट रैप फड़वाने लगे। तब क्या होगा, ईमानदारी से कल्पना कर लीजिए।
इन दिनों अब कई ऐसे मौके आते हैं जब तोहफे की ज़रूरत होती है। कई बार आप दफ्तर से लेट आने और दुकानों के बंद होने के कारण तोहफा खरीदने में दिक्कत आती है। कई बार वक्त होता है तो समझ नहीं आता कि क्या खरीदें। कई बार दुकान पर जाते हैं तो पसंद की चीज़ नहीं मिलती। तोहफा खरीदना एक सिरदर्द है। एक ऐसा रिवाज बन गया है जिसके नाम पर आप बेतुकी चीज़ों पर बेवजह पैसा खर्च करने लगते हैं। यही कि कुछ लेकर चलना चाहिए। इस चक्कर में कई बार ब्रांड वाली चीज़ छूट जाती है। इसलिए कैडबरीज ने ऐसा डराया कि आगे से कुछ भी खरीदें कैडबरीज़ भी ले लें। वर्ना ये विज्ञापन वाले गिफ्ट रैप को फाड़ कर आपके तोहफे को बाज़ार में रख देंगे। बोलेंगे कि देखो यही रवीश कुमार ने तोहफा दिया है। क्या यह तोहफे में देने की चीज़ है। इससे आप शर्मिंदा महसूस करेंगे और तमाशा देखने वाले दूसरे लोग डर जायेंगे कि अगली बार से महंगा खरीदो। फूल मत खरीदो। तोहफे की दुनिया में फूल अब तिरस्कृत है। डाउन मार्केट है। लेकिन फिर भी बिक रहा है। बेवजह।
तो क्या करें। कोई गिफ्ट न खरीदें। मेरे हिसाब से यही किया जाए। आपके अंदर ग्रंथी पैदा कर ये बाज़ार जेब उलटवाना चाहता है। रिश्ते होंगे तो पकते रहेंगे। अपने आप। तोहफे की ज़रूरत नहीं। रिश्तों का आध्यात्मवाद कायम होना चाहिए। कैडबरीज़ खाना है तो किसी और मौके पर खाइये। गिफ्ट के डर से इसे न खरीदें। अगर खरीद रहे हैं तो सोच लीजियेगा। अगर कल कोई दूसरा प्रोडक्ट यह विज्ञापन लेकर उतर जाए कि कैडबरीज़ के चॉकलेट गिफ्ट देने की चीज़ नहीं हैं। उनकी कोई हैसियत नहीं। तब क्या करेंगे। इसका कोई अंत है। एक समाधान है। कोई बुलाये तो जाइये मगर तोहफे के साथ नहीं। दस बार कीजिए। बाज़ार मुफ्त में माल दे जाएगा कि खाली हाथ क्यों जा रहे हैं। आप बस जाइये गिफ्ट हम खरीद कर देंगे। बदले में जिस दोस्त के घर जाएंगे वहां आपको केक, कटलेट और प्लेट प्रायोजित मिलेंगे। कुछ भी मुफ्त नहीं होता। बस संयम करो भाई। विज्ञापन न जाने क्या क्या स्कीम बना रहा

पत्रकारिता का स्वर्ग काल
मोबाइल की घंटी बज रही थी। लेकिन नंबर फ्लैश नहीं हो रहा था। उधेड़बुन के बाद हरा बटन दबा ही दिया। काल ले लिया। मैं द्रौपदी बोल रही हूं। द्रौपदी। रवीश कुमार जी बोल रहे हैं। हां हां बोल रहा हूं। आय एम वाइफ ऑफ पांडवाज़। सेम द्रौपदी। डोंट जोक विद मी। तभी द्रौपदी ने कहा कि कोई मज़ाक नहीं। स्वर्ग में बीएसएनएल पहुंच गया है इसलिए फोन कर पा रही हूं। तो बोलते रहिए न। मुझे क्यों याद किया। मेरे बोलते ही द्रौपदी नाराज़ हो गई। बोली कि तुम आउटडेटेड हो गए हो। कुछ पता ही नहीं। तुम्हें मालूम है कि एक टीवी चैनल मेरे सबसे बड़े पति के स्वर्ग पहुंचने के रास्ते पर पहुंच गया है। मुझे डर लग रहा है।
द्रौपदी को डर लग रहा है। पर क्यों मैम। टीवी चैनल तो कहीं भी पहुंच जाते हैं। वो बात नहीं है रवीश। तो क्या बात है? आप टीवी चैनल को गरियाना चाहती है तो सॉरी। हिंदी टीवी वाले एक तो नए ज़माने के साथ चल रहे हैं और आप उन्हें गरिया कर पुरातनपंथी बनाना चाहती है। मुझे नहीं सुननी।
प्लीज़। लिसन टू मी। टीवी का रिपोर्टर पहुंच गया। इसीलिए डर रही हूं। क्यों डर रही हैं? क्योंकि उसे युधिष्ठिर का कुत्ता मिल गया है। अब लोग तो यही जानते हैं कि धर्मराज कुत्ते और सभी भाईयों के साथ स्वर्ग चले गए। हां यही जानते हैं। उसके बाद लोगों ने उनके स्वर्ग जाने के रास्ते में इंटरेस्ट खो दिया। लोग बद्रीनाथ केदारनाथ तो गए मगर स्वर्ग की सीढ़ी तक नहीं गए। लेकिन द्रौपदी जी। हमने एक और सीढ़ी की बात सुनी थी कि रावण भी स्वर्ग तक जाने की कोई सीढ़ी बना रहा है मगर राम ने प्लान फेल कर दिया। रावण को शूट कर। तब से ये आइडिया ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन क्या है कि हिंदी टीवी के रिपोर्टर को कम मत समझिए। वैसे भी बेचारे परेशान से हैं। आज कल हर कोई हिंदी पत्रकारिता के नरक में जाने का एलान कर रहा है। मातमपुर्सी हो रही है। ऐसे में किसी ने पत्रकारिता को स्वर्ग की सीढ़ी तक पहुंचा दिया तो कुछ ग़लत नहीं। मेरे हिसाब से हौसला बढ़ाना चाहिए। और आप द्रौपदी जी डरने की बजाए उसे रास्ता बताने में मदद कीजिए। कम से कम उसने सीढ़ी तो खुद खोजी न। मुझे तो बड़ा गर्व हो रहा है कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वर्ग खोज लिया। वो भी इसी कलयुग में। वो भी उस समय में जब उसके नरक में चले जाने की घोषणा कर दी गई हो।
द्रौपदी बोली- अरे भाई परेशानी तो उन कुत्तों को लेकर हैं। लोग यह जान जाएंगे कि धर्मराज उन्हें छोड़ गए। तब से हिंदुस्तान के सारे कुत्ते धर्मराज को खोज रहे हैं। इसीलिए वो घरों में नहीं रहते। गलियों में रात बिरात घूमते रहते हैं। और ये तीन कुत्ते यहीं इंतज़ार कर रहे हैं कि अगर धर्मराज सीढ़ी से नीचे उतरे तो यहीं काट खायेंगे। हां हा..मैंने भी टीवी पर देखा ये सीन। द्रौपदी यू आर राइट। ग्रेट यार। वैरी क्यूट डॉगीज़। टेल मी। स्वर्ग में क्या ख़बर है इस ख़बर पर। द्रौपदी कांपने लगी। अगर मुझे अधिकारिक रूप से कोट न करो तो बता सकती हूं। मैंने भी कहा ऑफ द रिकार्ड चलेगा। द्रौपदी ने कहा कि सारे अभी तक आराम कर रहे थे। मौज कर रहे थे। लेकिन जैसे ही स्वर्ग की सीढ़ी तक किसी रिपोर्टर के पहुंचने की खबर आई है हलचल है। लोगों को लग रहा है कि कहीं यहां भी स्टिंग न होने लगे। खुलासा हो जाएगा तो गड़बड़ हो जाएगी। ये बेचारे धरती पर यह तो बता कर आ गए कि मर गए हैं। ज़िंदगी खत्म हो गई है। मगर यहां तो भाई लोग रॉक कर रहे हैं। रवीश सुन रहे हो न। हां हां द्रौप.. बोल न। तो मैं कह रही थी कि धर्मराज तो अब मुझे भूल ही गए हैं। गांधी जी को भी देखा मैंने। उन्होंने तो यहां गोड्से को माफ ही कर दिया है। कहते हैं कि हिंसा तभी खत्म होगी जब हिंसा करने वाले को माफ किया जाए। अरे बाप रे। नेहरू अब खुलकर माउंटबेटन की लुगाई के साथ घूम रहे हैं। चारों तरफ अप्सरायें हैं। मर्द तो वहीं अड्डा जमाए बैठते हैं। तो द्रौप..ये खबर छाप दूं। नो नो...तुमने वादा किया है। ये सब ऑफ द रिकार्ड है।
ठीक है मैं नहीं छापूंगा। लेकिन क्या मैं स्वर्ग के सूत्रों के हवाले से यह खबर ब्रेक कर फोन इन कर सकता हूं। द्रौपदी बोली...कर सकते हो। लेकिन तुम मुझे एक डिश टीवी गिफ्ट कर दो। मुझे तुम्हारे चैनल्स देखने हैं। मैंने कहा कि दे दूंगा लेकिन एक वादा करना होगा। द्रौपदी ने तुरंत हां कर दी। बोली क्या वादा करना है। तुम सिर्फ हिंदी टीवी चैनल देखोगी। क्योंकि अंग्रेजी वाले बदमाश हैं। उनके रिपोर्टर ने तो स्वर्ग की सीढ़ी खोजी नहीं। न ही उसे अंग्रेज़ी में दिखाया। वो मान्यताओ में यकीन नहीं करते। हमारे काबिल ऋषि मुनियों को याद भी नहीं करते। इसकी खोज तो हिंदी वाले ने की है। रिपोर्टर के साथ दो कैमरामैन भी है। जो नरक की ज़िंदगी छोड़ स्वर्ग खोजने गए। उम्मीद है कि उनके वेतन खूब बढ़ गए होंगे कि वो धरती पर जब तक हैं तब तक स्वर्ग का मजा ले सकें। आखिर रूट टू हैवन खोजने का इतना इनाम तो मिला ही होगा।
वैसे द्रौपदी एक बात है। कार्यक्रम बेजोड़ था। मैं रेणुका चौधरी से कहने वाला हूं कि वहां पर्यटन का विकास करें। विज़ुअल आकर्षक थे। कम से कम एक अनजान जगह पर कैमरा पहुंचा तो। अब लोग लोग स्वर्ग की सीढ़ी भी देखने आएंगे। मुझे लगता है बाकी पत्रकारों को भी धरती पर नरक खोजने की बजाए स्वर्ग की खोज में लग जाना चाहिए। कब तक नरक की कहानियां बना बना कर दिखाते रहेंगे। दुनिया बदल गई है। मेरे जैसे लोग इस दुनिया में आउटडेटेड हो गए हैं। स्वर्ग के मेरे सूत्र बता रहे हैं कि वहां कई खबरें हैं। स्वर्ग की अप्सराएं बार बालाओं से लुभाने का नुस्खा सीख रही हैं। कई बार रात को वो मुंबई के धारावी में चुप चाप जाकर डांस देखती हैं। पुण्यात्माओं को बोरियत हो रही है इसलिए वो चोरी छुपे रेन डांस भी कर लेते हैं। हाय हाय। उनके नाती पोते यहां धरती पर देख लें तो शर्म से मर जाएं।
स्वर्ग की सीढ़ी कार्यक्रम की एडिटिंग देख लगा कि सिनेमा देख रहे हैं। क्या ग़ज़ब का कार्यक्रम था। मैं तो अभी से तैयार हूं। बछेंद्रीपाल को को-ट्रैवलर बना कर स्वर्ग की सीढ़ी चढ़ने के लिए। कितना मजा आएगा। स्वर्ग के गेट पर टोल टैक्स वसूलता रहूंगा। डीएनडी प्लाइओवर बनवा दूंगा। बीस साल के टीवी के जीवन में यह एक ऐतिहासिक मौका है। इस ऐतिहासिक मौके का मैं भी साझी हुआ हूं। टीवी इन दिनों इतिहास भी बना रहा है। अपने बीस साल के इतिहास में पहली बार। इतिहास एक खोज है। टीवी चैनल पर निर्माण कार्य। आप कब किसी ऐतिहासिक कार्यक्रम के विटनेस बन जाएं पता नहीं। इतिहास का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत खुशी हुई।
( यह एक औपचारिक व्यंग्य से ज़्यादा कुछ नहीं। कई बार लोग व्यंग्य से भी नाराज़ हो जाते हैं और भविष्य में नौकरी न देने का एलान कर देते हैं। लेकिन अपनी बात कहने का अलग ही आनंद है। सो कह दी। इसके नाम, पात्र और कथ्य सब काल्पनिक है। हकीकत में किसी से नहीं मिलते। सिर्फ लेखक ओरिजनल हैं।)

सूरज दक्षिणायन हो रहा है
दक्षिण की दिशा में यमराज होता है। संस्कृत में दक्षिण को याम्या भी कहते हैं। ऐसी दिशा जहां राक्षस रहता है। इसलिए हिंदू धर्म के कर्मकांड में दक्षिण को कम पवित्र माना गया है। दक्षिण की तरफ सिर्फ एक ही कर्मकांड है। पितरों का तर्पण। इसके अलावा सारे कर्मकांड पूरब की दिशा में होते हैं जिसका संबंध इंद्र है। उपनयन संस्कार के वक्त कुलदीपक पूरब की तरफ मुख करके बैठता है। दुल्हा दुल्हन भी पूरब दिशा की ओर मुख किए बैठते हैं। पंडित या तो कुबेर की दिशा उत्तर की तरफ बैठता है या पश्चिम की तरफ। दक्षिण की तरफ नहीं। कर्मकांडों के हिसाब से हम दक्षिण से दूर रहते हैं। हम यानी उत्तर भारतीय। हैदराबाद जाने से पहले हमने कुछ पंडितों और इतिहासकारों से पूछा कि दक्षिण को हमने इतना निम्न क्यों बना दिया है।
इतिहासकार ने इसका संबंध द्रविड़ों पर आर्यों की श्रेष्ठता से जोड़ा है। इसी क्रम में ऐसी धारणाएं बनती चलीं गईं। उत्तर अपने आप को महान समझने लगा। तभी महाभारत की लड़ाई के मूक दर्शक और कायर भीष्म पितामह को मृत्यु से ज़्यादा दक्षिण दिशा से डर था।मर्ज़ी से मरने का वरदान पाए भीष्ण पितामह ने तय किया कि जब सूरज उत्तरायण होगा, तभी शरीर का त्याग करेंगे। जो शरीर नैतिक अनैतिक की लड़ाई में कोई काम नहीं आया, उसे त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण होने का इंतज़ार करते रहे। मैंने जिस ज्योतिषाचार्य से बात की उन्होंने कहा कि मृत्यु का कोई शुभ मुहूर्त नहीं होता। जो कर्म आप कर चुके हैं उसी के आधार पर अगला जीवन तय होता है। इसलिए कभी भी शरीर का त्याग कर दें इससे पूर्व कर्मों के हिसाब किताब का कोई फर्क नहीं पड़ता। महाभारत के मूर्ख पात्रों में भीष्म पितामह भी उन भाइयों की तरह थे जो मामूली बात के लिए सौ से शून्य हो गए। खैर।
मैं दक्षिण की बात कर रहा हूं। अंग्रेजी ने भी दक्षिण दिशा से बड़ा अन्याय किया है। जब शेयर बाज़ार गिरता है तो कहते हैं मार्केट इज़ गोइंग साउथ। साउथ का मतलब नीचे जाना होता है। लेकिन धारणाओं के इस काल संग्रह में हम भूल गए कि दक्षिण के मायने आधुनिक समाज में कुछ नए भी हुए हैं। जैसे दक्षिण दिल्ली और दक्षिण मुंबई अमीरों की बस्ती है। यहां साउथ जाने का मतलब सामाजिक हैसियत अनुक्रम में ऊपर चढ़ना है। दक्षिणपंथी राजनीति को प्रगतिशील माना जाता है। ऐसा विद्वान कहते हैं।
लेकिन दक्षिण ने उत्तर को कभी नहीं धिक्कारा। बल्कि इतने धिक्कारे जाने के बाद भी उत्तर के बनाए कर्मकांडों को बेहतर तरीके से अपनाया। दक्षिण के ब्राह्मण उत्तर के ब्राह्मणों से ज़्यादा ओरिजनल हैं। ज्योतिष जी कहते हैं। उन्होंने उत्तर की संस्कृति को अपनी भाषाओं में ज्यादा संभाल कर रखा। एक इतिहासकार ने बताया कि दक्षिण के लोग अपनी कावेरी नदी को दक्षिण की गंगा कहते हैं। मदुरैई को मथुरा कहते हैं। लेकिन उत्तर के लोग गंगा को उत्तर की कावेरी नहीं कहते। पवित्रता की सर्वोच्चता में उत्तर बड़ा धूर्त है।
लेकिन उत्तर अब दक्षिण की शरण में है। अमरीका से आया रातों का कारोबार यानी आईटी सेक्टर दक्षिण के शहरों में अधिक है। उत्तर भारत के कई लड़के हैदराबाद, कोच्चि और बंगलूरु में काम कर रहे हैं। वहां जाकर इडली सांभर खाते होंगे या नहीं लेकिन वो दक्षिण को करीब से देख रहे हैं। आउटलुक पत्रिका ने भी हाल ही में एक विशेष अंक निकाला था। यह बताने के लिए हर मानकों में दक्षिण उत्तर से बेहतर है। सिर्फ भ्रष्टाचार की समानता को छोड़कर। इस मामले में भारत की सभी दिशाएं बराबर और अग्रणी हैं।
हिंदी साम्राज्यवाद विरोधी आंदोलन ने दक्षिण की अलग छवि बना दी थी। जितनी दीवार संस्कृत ने उत्तर दक्षिण के बीच खड़ी नहीं की उससे कहीं अधिक इस हिंदी ने की।लेकिन अंग्रेजी के आईटी ने उत्तर दक्षिण की दीवार को गिरा दिया है। अंग्रेजी बीच की भाषा है। मध्यस्थ बन कर दूरी मिटा रही है।पटना और जोधपुर में लोग अब बातें हैदराबाद और कोच्चि की करते हैं। दक्षिण का आत्मविश्वास बढ़ा है। तभी उत्तर प्रदेश की चुनावी सभाओं में जयललिता और चंद्रबाबू नायडू ने हिंदी में भाषण दे कर उत्तर को बता दिया कि वो क्या कर सकते हैं। उत्तर भारत के लोग भी समझ रहे हैं। इसलिए अब दक्षिण के सारे लोगों को मद्रासी नहीं कहते। फिल्म एक दूजे के लिए में सपना और वासु के प्यार को उत्तर और दक्षिण की दीवार परवान नहीं चढ़ने दिया। लेकिन आज वासु और सपना हर घर में हैं। करीब आ रहे हैं। कामकाज के सरकारीकरण के दौर में सिविल सेवा जैसी कुछ नौकरियों को छोड़ दे तो उत्तर के लोग उत्तर में और दक्षिण के लोग दक्षिण में ही काम कर रिटायर होते रहे। लेकिन उदारीकरण के इस दौर में कोई भी कहीं भी काम कर रहा है। उसके लिए दिशा का कोई मतलब नहीं रह गया है। इतिहासकार विश्वमोहन झा ने एक छोटी सी जानकारी दी जिसका मतलब शायद बहुत बड़ा है। इजिप्ट में नील नदी दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर बहती है। वहां पर दक्षिण को पवित्र माना जाता है और उत्तर का मतलब होता है नीचे जाना। गोइंग नार्थ। हिंदुस्तान में भी नील नदी बहने लगी है। सूरज दक्षिणायन हो रहा है। यमराज की दिशा समृद्धि ला रही

आईसीआईसीआई आई है
ब्याज कुछ सस्ता हुआ
कर्ज कुछ बढ़ता गया
ज़िंदगी में रंग लाई है
आईसीआईसीआई आई है
कर्ज़ का मकान है
किश्त पर रोटी है
ब्याज पर दुकान है
भूख से लेकर नींद तक
बैंक का सामान हैं
मूल में सूद मिलाकर
वसूली की योजना लाई है
ले जाने के लिए आई है
आईसीआईसीआई आई है
कर्ज़ का प्रसार है
ब्याज का प्रचार है
सस्ता सस्ता बोलकर
घर में कार आई है
आईसीआईसीआई आई है।
कर्ज कुछ बढ़ता गया
ज़िंदगी में रंग लाई है
आईसीआईसीआई आई है
कर्ज़ का मकान है
किश्त पर रोटी है
ब्याज पर दुकान है
भूख से लेकर नींद तक
बैंक का सामान हैं
मूल में सूद मिलाकर
वसूली की योजना लाई है
ले जाने के लिए आई है
आईसीआईसीआई आई है
कर्ज़ का प्रसार है
ब्याज का प्रचार है
सस्ता सस्ता बोलकर
घर में कार आई है
आईसीआईसीआई आई है।
अब कहां वो शाम होती है
निठल्ला सूरज डूब गया है
चांदनी में रात होती है
बीच का वक्त खो गया है
अब कहां वो शाम होती है
कितने अरमान खिलते थे
शाम की पनाह में
सूरज डूबने से पहले
लाल रंग के आकाश में
चार यारों की बात होती है
अब कहां वो शाम होती है
दिन सुहाने नहीं रहे अब
नींद उड़ गई जाने कब
दोपहर की बात होती है
अब कहां वो शाम होती है
घर लौटने का वक्त बदल गया है
बीबी ने दरवाज़ा खुला छोड़ा है
दरवाज़ें पर दस्तक कहां होती है
अब कहां वो शाम होती है
चांदनी में रात होती है
बीच का वक्त खो गया है
अब कहां वो शाम होती है
कितने अरमान खिलते थे
शाम की पनाह में
सूरज डूबने से पहले
लाल रंग के आकाश में
चार यारों की बात होती है
अब कहां वो शाम होती है
दिन सुहाने नहीं रहे अब
नींद उड़ गई जाने कब
दोपहर की बात होती है
अब कहां वो शाम होती है
घर लौटने का वक्त बदल गया है
बीबी ने दरवाज़ा खुला छोड़ा है
दरवाज़ें पर दस्तक कहां होती है
अब कहां वो शाम होती है
भीड़ तुम बढ़े चलो
जो मर गया है
वहीं पड़ा रह गया
उसका बाप रास्ते में फंस गया
मुख्यमंत्री का भेजा हुआ मुआवज़ा
न्यूज़ चैनल पर चल गया
ख़बर सुन कर मां रो रही है
भीड़ आ रही है।
पुलिस ने जब लाश उठायी
भीड़ ने पत्थर उठायी
मातम न पोस्टमार्टम
पत्थर कंकड़ दे दनादन
सबकी खैर लेने
भीड़ आ रही है।
सायकिल सवार को कुचल कर
बाहुबली ट्रक भाग निकला है
पीछे आने वाले ट्रकों को
भीड़ ने घेर रखा है
जला दो मिटा दो
शहर में आग लगी है
भीड़ आ रही है।
भीड़ के खिलाफ कौन है
अंग्रेजी चैनल पर छिड़ी बहस है
चुप रहने का संस्कार
क्या भारत वर्ष का ही है
क्यों करते हैं हम ऐसा
भीड़ से अलग चुप जैसा
एंकर ने सवाल पूछा है
जवाब एक जैसा है
चुप रहने वालों की भी
एक भीड़ बनती रहती है
चुप रहने वालों की भी
भीड़ आ रही है।
कोई चुपचाप गा रहा है
पुरानी कविता का रीमिक्स
भीड़ तुम बढ़े चलो
सब तुम्हारे साथ है
पत्थर डंडा और गाली
चौराहों पर बरसात है
मां की आंखों के आंसू
गैस बन गए है
पर तुम रुको नहीं
पर तुम झुको नहीं
भीड़ तुम बढ़े चलो
वहीं पड़ा रह गया
उसका बाप रास्ते में फंस गया
मुख्यमंत्री का भेजा हुआ मुआवज़ा
न्यूज़ चैनल पर चल गया
ख़बर सुन कर मां रो रही है
भीड़ आ रही है।
पुलिस ने जब लाश उठायी
भीड़ ने पत्थर उठायी
मातम न पोस्टमार्टम
पत्थर कंकड़ दे दनादन
सबकी खैर लेने
भीड़ आ रही है।
सायकिल सवार को कुचल कर
बाहुबली ट्रक भाग निकला है
पीछे आने वाले ट्रकों को
भीड़ ने घेर रखा है
जला दो मिटा दो
शहर में आग लगी है
भीड़ आ रही है।
भीड़ के खिलाफ कौन है
अंग्रेजी चैनल पर छिड़ी बहस है
चुप रहने का संस्कार
क्या भारत वर्ष का ही है
क्यों करते हैं हम ऐसा
भीड़ से अलग चुप जैसा
एंकर ने सवाल पूछा है
जवाब एक जैसा है
चुप रहने वालों की भी
एक भीड़ बनती रहती है
चुप रहने वालों की भी
भीड़ आ रही है।
कोई चुपचाप गा रहा है
पुरानी कविता का रीमिक्स
भीड़ तुम बढ़े चलो
सब तुम्हारे साथ है
पत्थर डंडा और गाली
चौराहों पर बरसात है
मां की आंखों के आंसू
गैस बन गए है
पर तुम रुको नहीं
पर तुम झुको नहीं
भीड़ तुम बढ़े चलो
समर्थन वापसी का परीक्षण
गठबंधन की राजनीति में सियासत के ये परमाणु परीक्षण कई बार हो चुके हैं। अक्सर ये परीक्षण अचानक होते हैं। कई बार पहले से भी पता होता है कि फलां मुल्क नुमा दल समर्थन वापसी का परीक्षण करने वाला है। उसने अपनी नई मिसाइल टेक्नॉलजी तैयार कर ली है। फार्मूला बन गया है। बस जिसकी सरकार होती है उसके कुछ नेता तुरंत इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी के एजेंट की तरह सक्रिय हो जाते हैं। पता करने लगते हैं कि बाकी दल क्या कर रहे हैं? बाकी दलों से समर्थन वापसी का परीक्षण करने वाले दल पर दबाव डलवाते हैं। जो दल वापसी पर आमादा है उसे अलग थलग करने की कोशिश करने लगते हैं।
भारत अमरीका परमाणु करार पर वामदलों का मामला कुछ ऐसा ही लगता है।उनकी नाराज़गी को सत्तारुढ़ दल के एजेंट(आईएईए) बेवजह बताने लगते हैं। मगर नाराज दल अपनी बात पर अड़ा रहता है। गठबंधन की घुटन से तंग आकर वह कुछ जायज़ मांगें उठाता है।कहता है कि उसके बूते सरकार है मगर उसकी मांगे कोई मानता नहीं। हिंदुस्तान की राजनीति में यही हो रहा है। पहले भी हो चुका है। संयुक्त मोर्चा सरकार के समय में हर वक्त समर्थन वापसी का परीक्षण होता रहता था।बाद में मान जाते थे। सरकार चल जाती थी।लेकिन एक दिन धमाका हो गया और संयुक्त मोर्चा की सरकार चली गई।
कांग्रेस के नेता भी इसी मौज में हैं।उन्हें लगता है कि प्रतिबंध यानी चुनावी राजनीति में खराब प्रदर्शन के भय से वामदल सरकार नहीं गिरायेंगे।और अगर ऐसा करेंगे तो कांग्रेस फायदे में रहेगी क्योंकि उसे प्रतिबंध यानी घेरने का मौका मिलेगा। वह कह सकेगी कि पार्टी विश्व शांति के लिए काम करेगी।वामदल इराक अफगानिस्तान की तरह खाक होकर किसी और दल का सहारा मांगते फिरेंगे।कांग्रेस का इरादा अमरीका जैसा लग रहा है।इसीलिए एसएमएस पोल के जरिये सौ लोग बता रहे हैं कि मनमोहन सिंह ठीक हैं। वामदल नहीं हैं। अमरीका के कुछ भी करने के लिए तैयार होने की तर्ज पर कांग्रेस भी खुद को तैयार बता रही है।
बहरहाल भारत की राजनीति में पोकरण तृतीय का माहौल बन रहा है। इसका देसी संस्करण सती होना भी है। सीपीआई के एबी बर्धन ने एनडीटीवी से कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सती होना चाहती है तो हम क्या करें। यानी वामदल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए समर्थन वापसी का परीक्षण कर सकते हैं। बर्धन साहब बिल्कुल भारत की तरह बोल रहे हैं। कि हम शांतिपूर्ण परीक्षण करेंगे। प्रतिबंध की बात अमरीका यानी भारत सरकार तय कर ले। वामदल यानी भारत और कांग्रेस यानी अमरीका दोनों खूब जानते हैं कि समर्थन वापसी का परमाणु परीक्षण कई बार हो चुका है। इसमें पहले प्रतिबंध लगते हैं। फिर बातचीत होती है फिर समझौता होता है। फिर परीक्षण हो जाता है। गठबंधन की राजनीति में समर्थन वापसी का परीक्षण नया नहीं है।

Subscribe to:
Posts (Atom)